ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, जालौन में महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या

 जालौन पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया अवैध संबंध के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया था. इस मामले में शामिल अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है.

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अवैध संबंधों के चलते महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा था. गला दबाकर हत्या की गई थी फिर शव को पत्थर से बांधकर नाले में फेंक दिया था.


यह मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर कुदारी का है, जहां 3 मई को नाले में एक युवक का शव मिला था. परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने जांच शुरू की तो धीरे-धीरे शक की सुई पत्नी की तरफ घूमती गई. इस दौरान पुलिस को आरोपियों के फरार होने की सूचना मिली. तुरंत ही दबिश देते हुए पुलिस ने हीरापुरा जगनेवा मोड़ के पास से महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया. अभी भी एक अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.



पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों ने मिलकर गला दबाया फिर हाथ पैर बांधकर शव को गाड़ी में डालकर मालंगा नाले में फेंक दिया. इस हत्या में प्रेमी का भाई भी शामिल था, जिसकी तलाश की जा रही है.वहीं, एसपी रवि कुमार ने बताया कि पुलिस को 3 मई के दिन मोहनपुर कुदारी में एक नाले में शव मिलने की सूचना मिली थी. पुलिस ने जब बॉडी को नाले से बाहर निकाला तो देखा कि शव को पत्थरों से बांधा गया था ताकि वह ऊपर ना आ सके. बॉडी को निकालने के बाद उसकी शिनाख्त की गई तो मृतक की पहचान गांव कुसमुरा थाना आटा के निवासी के तौर पर हुई.


परिजनों के तहरीर पर जालौन कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया जिसमें पुलिस की छानबीन में सामने आया कि मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी एवं उसके मौसेरा भाई ने हत्या कर लाश को नाले में फेंक दिया था. जिसमें पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.  हत्या की वजह प्रेम प्रसंग सामने आया है.

Comments

Popular posts from this blog

sure slim keto gummies - Ingredients, & Side Effects:Does It Really Works?

Radiant ACV Gummies FAKE EXPOSED Is It Really Work?

Pelican Cbd Male Enhancement Gummies-Cost and Where To Purchase?